उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह कल 22 जनवरी, 2025 को आई0सी0सी0 मीटिंग हॉल परेड ग्राउण्ड प्रयागराज में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित मंत्री परिषद की बैठक में शामिल होंगे। इसके उपरान्त लगभग 02ः30 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंच कर केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के आगमन पर उनका स्वागत करेंगें। उल्लेखीनय है कि पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह आज 21 जनवरी को लगभग अपराह्न 02ः00 बजे प्रस्थान कर प्रयागराज सर्किट हाउस महाकुंभ मेला क्षेत्र पहुंचेगे। पर्यटन मंत्री मेला क्षेत्र में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों, प्रदर्शनी तथा सांस्कृतिक पांडालों का निरीक्षण करेंगे।प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 22 जनवरी, 2025 को पर्यटन मंत्री, केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृित मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के साथ प्रयागराज में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। अगले दिन 23 जनवरी, 2025 को प्रातः 09ः30 बजे श्री शेखावत को प्रयागराज एयरपोर्ट से जयपुर के लिए विदा करेंगें और अपराह्न लगभग 03ः00 बजे लखनऊ वापस आयेंगे।उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री 22 जनवरी, 2025 को दोपहर नई दिल्ली से प्रस्थान कर लगभग 02ः30 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचेगें। इसके बाद इलाहाबाद म्यूजियम पंहुचेगें। इसके उपरान्त वहां पर श्रीमद्भागवत पर आधारित अस्थायी प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। इसके उपरान्त 04ः30 बजे से 05ः30 बजे तक संस्कार भारतीय पेविलियन और शोभा यात्रा का शुभारंभ करेंगे। अगले दिन 23 जनवरी, 2025 को 09ः30 बजे जयपुर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे।