केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए के उम्मीदवार के रूप में नामित किए जाने पर बधाई दी।X पर अपने एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि एक सांसद और विभिन्न राज्यों के राज्यपाल के रूप में सी. पी. राधाकृष्णन की भूमिकाओं ने संवैधानिक कर्तव्यों को प्रभावी ढंग से पूरा करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मुझे विश्वास है कि उनका विशाल अनुभव और ज्ञान उच्च सदन की गरिमा बढ़ाएगा और नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और भाजपा संसदीय बोर्ड के सभी सदस्यों का इस निर्णय के लिए आभार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *