लखनऊ, 20 अगस्त।* उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने इस वर्ष रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं और उनके एक सहयात्री के लिए 66 घंटे की मुफ्त परिवहन सेवा प्रदान कर एक अभूतपूर्व पहल की। इस योजना के तहत 63 लाख से अधिक महिलाओं और 15 लाख सहयात्रियों ने उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों में निशुल्क यात्रा कर इसका लाभ उठाया।*महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण का कदम*प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय प्रदेश सरकार की महिलाओं, बहनों और बेटियों के प्रति संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता का प्रतीक है। रक्षाबंधन जैसे पावन पर्व पर यह सुविधा प्रदान करना वास्तव में महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान और सुरक्षा को नई दिशा देने वाला कदम है। उन्होंने कहा कि लाखों बहनें अपने भाइयों तक आसानी से पहुँच सकीं और परिवारजनों के साथ इस पर्व को धूमधाम से मना सकीं।*परिवहन निगम की सराहनीय भूमिका*परिवहन मंत्री ने आगे कहा कि इस योजना को सफल बनाने में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की अहम भूमिका रही। निगम ने पर्व के दौरान बसों का सुचारु संचालन सुनिश्चित किया। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। पूरे प्रदेश में 66 घंटे तक विशेष प्रबंधन कर यात्रियों को बेहतर अनुभव प्रदान किया गया। उन्होंने निगम परिवार को बधाई देते हुए कहा कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूरी लगन और मेहनत से कार्य कर इस योजना को सफल बनाया और इसे जनहितकारी पहल के रूप में स्थापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *