मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ के दुबग्गा में भेड़ों की मौत के मामले में जांच के आदेश दिए हैं। श्री योगी ने प्रति भेड़ दस हजार रुपए आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ राम प्रकाश सचान ने बताया कि भेड़ों की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शवों को परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है।