महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार के विमान हादसे में निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र के बारामती में हुए दुर्भाग्यपूर्ण विमान हादसे में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार जी एवं अन्य सदस्यों का निधन अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिवार को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।