जनभवन : 31 जनवरी, 2026 प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने संत शिरोमणि गुरू रविदास जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि संत गुरू रविदास का सम्पूर्ण जीवन सामाजिक समानता, करुणा और मानवीय मूल्यों को समर्पित था।राज्यपाल ने कहा कि संत रविदास ने अपने विचारों और उपदेशों के माध्यम से समाज में व्याप्त भेदभाव को समाप्त करने तथा समरसता और सौहार्द को सुदृढ़ करने का मार्ग प्रशस्त किया। उनके विचार आज भी समाज को सत्य, प्रेम और भाईचारे के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।उन्होंने कहा कि संत गुरू रविदास के आदर्शों को आत्मसात कर हम एक न्यायपूर्ण, समावेशी एवं सशक्त समाज के निर्माण की दिशा में सार्थक योगदान दे सकते हैं।