लखनऊ, 19 मई 2026।
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जनपद लखनऊ में विधि के छात्र-छात्राओं के लिए 10 दिवसीय ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप प्रोग्राम एवं 11 दिवसीय प्रोजेक्ट वर्क का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा जनपद के इच्छुक विधि छात्र-छात्राओं को सूचित किया गया है कि वे निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर इस कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सकते हैं। आवेदन पत्र का प्रारूप कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, द्वितीय तल, पुराना उच्च न्यायालय परिसर, लखनऊ से प्राप्त किया जा सकता है।
इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी जनपद न्यायालय लखनऊ की आधिकारिक वेबसाइट lucknow.dcourts.gov.in से भी आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र 29 मई 2026 तक कार्यालय में जमा किया जा सकता है ।