*लखनऊ, 28 सितंबर 2026* मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.एन.बी.सिंह ने सोमवार को फैजुल्लागंज स्थित दाऊदनगर, मामा कालोनी और गाजीपुर बलराम का भ्रमण किया | इस मौके पर जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवमं सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी ,जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. रितु श्रीवास्तव ,डॉ. आसमा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फैजुल्लागंज, जिला मलेरिया टीम के सदस्य, आशा कार्यकर्ता और एएनएम थीं |मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने निर्देश दिए कि क्षेत्र में लोगों को मच्छरों से बचाव, साफ-सफाई रखने तथा बुखार आने पर स्वयं दवा लेने के बजाय नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच और उपचार कराने के लिए जागरूक किया जाए।आज दिनांक 28.09.2026 को मुख्य चिकित्साधिकारी, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में डा0 आसमा, प्रभारी चिकित्साधिकारी, नग0प्रा0स्वा0केन्द्र फैजुल्लागंज, लखनऊ, क्षेत्रीय आशा एवं ए0एन0एम0 की टीम के द्वारा फैजुल्लागंज क्षेत्र के मामा कालोनी और गाजीपुर बलराम में 60 घरों में स्वास्थ्य सर्वेक्षण किया गया। क्षेत्र में आवश्यक दवायें क्लोरीन गोलियों एवं ओ0आर0एस0 पैकेट का वितरण किया गया तथा स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान प्रदान की गयी। मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा गाजीपुर बलराम में 34 जनसामान्य को चिकित्सा सुविधा का लाभ प्रदान किया गया ।सीएमओ ने कहा कि बदलते मौसम में बुखार एवं मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के लिए घर और आसपास साफ-सफाई रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम को निर्देशित किया कि लोगों को मच्छरों से बचाव के उपायों के साथ-साथ बुखार की स्थिति में समय से जांच और उपचार कराने के लिए लगातार जागरूक किया जाए।*क्या करें*• मास्क पहनें और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।• खांसते और छींकते समय मुंह और नाक को रुमाल या कपड़े से अवश्य ढकें।• पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ पिएं।• आंख, नाक और मुंह को बार-बार छूने से बचें।• बुखार और बदन दर्द होने पर चिकित्सकीय सलाह के अनुसार दवा लें।*क्या न करें*• हाथ मिलाने या निकट संपर्क वाले अभिवादन से बचें।• सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें।• डॉक्टर की सलाह के बिना एंटीबायोटिक या अन्य दवाओं का सेवन न करें।• अस्वस्थ होने पर दूसरों के साथ बैठकर भोजन करने से बचें।*वेक्टर जनित रोगो से बचाव हेतु “क्या करें, क्या न करें” सम्बंधित स्वास्थ्य शिक्षा* *मच्छरों की ब्रीडिंग रोकने के उपाय*1. घर के आस-पास पानी जमा न होने दे। 2. पानी से भरे हुए बर्तन एवं टंकियों को ढंक कर रखें। 3. हर सप्ताह कूलर के पानी को खाली करके साफ कपड़े से पोछ कर सूखा एवं साफ करने के बाद ही पुनः प्रयोग में लायें। 4. वाटर टैंक व कंटेनरों को ढक कर रखे, घर के अंदर व आसपास पानी को जमा न होने दे।5. अनावश्यक कन्टेनर, कबाड़, टायर व नारियल के खोल में पानी जमा न होने दे। तत्काल उसका निस्तारण सुनिश्चित करे। 6. बर्ड बाथ, फूलदान आदि में प्रत्येक सप्ताह पानी बदले। *स्वयं बचाव के उपाय*1. सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करे। 2. पूरी बांह के कपड़े पहनने।3. मच्छर रोधी क्रीम लगायें। 4. बच्चों को घर से बाहर न निकलने दे। 5. दिन के समय मच्छरों के काटने से बचने के लिए फुल सिलिव्स के कपड़े पहने बुखार आने पर चिकित्सक की सलाह पर दवा का उपयोग करे। *क्या न करे-* 1. घर मे या घर के आस पास कूलर, बाल्टी, बैरल, फूलदान, बर्ड बाथ, फ्रीज, टायर व नारियल के खोल में पानी जमा न होने दे।2. टूटे बर्तन, अनुपयोगी बोतल, टिन, पुराने टायर, और कबाड़ को घर मे न जमा होने दे और न ही घर के पास उन्हें फेके। उक्त चीजों का उचित निस्तारण सुनिश्चित कराए ताकि उसमे मच्छरों की ब्रीडिंग न हो पाए।3. बुखार होने पर स्वंय से दवा न करे, चिकित्सक के परामर्श के उपरान्त ही दवा का उपयोग करें।4. मौसमी बीमारियों से जुड़ी जानकारी, सहयोग एवं सहायता हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय लखनऊ कन्ट्रोल रूम नम्बर 0522-2622080 संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *