प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को 17वीं लोकसभा की आखिरी बैठक को संबोधित किया।
सदन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का अवसर भारत के लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री मोदी ने महत्वपूर्ण निर्णय लेने और देश को दिशा देने में 17वीं लोकसभा के सभी सदस्यों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज का दिन राष्ट्र को अपनी वैचारिक यात्रा और उसकी बेहतरी के लिए समय समर्पित करने का विशेष अवसर है। प्रधानमंत्री ने कहा, “सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन पिछले 5 वर्षों से मंत्र रहा है” और इसे आज पूरा देश अनुभव कर सकता है। प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि भारत के लोग 17वीं लोकसभा को उसके प्रयासों के लिए आशीर्वाद देना जारी रखेंगे। मोदी ने सदन के सभी सदस्यों के योगदान को रेखांकित करते हुए उनके प्रति और विशेषकर सदन के लोकसभा अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने लोकसभा अध्यक्ष को धन्यवाद दिया और सदन को हमेशा मुस्कुराते हुए, संतुलित और निष्पक्ष तरीके से चलाने के लिए उनकी सराहना की।