संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के अध्यक्ष मनोज सोनी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनका कार्यकाल 2029 में खत्म होना था। उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दिया है। मनोज सोनी ने 2017 से आयोग के सदस्य के रूप में कार्य करने के बाद 16 मई, 2023 को अध्यक्ष का पदभार संभाला था।
संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष का कार्यकाल छह साल या 65 साल तक होता है। पता चला है कि उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को भेज दिया है। मनोज सोनी आयोग का हिस्सा बनने से पहले दो विश्वविद्यालयों के कुलपति भी रह चुके हैं।