मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार और द फॉरेन कॉमनवेल्थ एंड डेवलपमेंट ऑफिस यूके के बीच चिवनिंग-भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी उत्तर प्रदेश राज्य सरकार छात्रवृत्ति योजना” के लिए एमओयू हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा, शोध और नेतृत्व में उत्कृष्टता प्राप्त करने का अवसर देना है। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि प्रत्येक वर्ष प्रदेश के पाँच प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन कर यूनाइटेड किंगडम के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में मास्टर डिग्री के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *