केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज नई दिल्ली में “खुत्बात-ए-मोदी: लाल किले की फ़सील से” नामक पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 2014 से 2025 के बीच लाल किले से दिए गए स्वतंत्रता दिवस भाषणों का संकलन है।उर्दू भाषा में प्रकाशित इस पुस्तक को राष्ट्रीय उर्दू भाषा संवर्धन परिषद (एनसीपीएल), नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित किया गया है, जो शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत एक राष्ट्रीय संस्था है और जिसका उद्देश्य देशभर में उर्दू भाषा का संरक्षण, संवर्धन और प्रसार करना है।