विशेष गहन पुनरीक्षण-एस.आई.आर के बाद उत्तर प्रदेश की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी गई है। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने ड्राफ्ट सूची को लेकर आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आज बताया कि ‘राज्य में कुल 12.55 करोड़ मतदाता दर्ज किए गए हैं। पहले चरण की प्रक्रिया के बाद करीब 2.89 करोड़ नाम, यानी लगभग 18.70 प्रतिशत मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं।
श्री रिणवा ने बताया कि दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि 6 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि इस अवधि के दौरान प्राप्त दावों और आपत्तियों का निस्तारण 6 जनवरी से 27 फरवरी 2026 के बीच किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची 6 मार्च 2026 को प्रकाशित की जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पुनरीक्षण प्रक्रिया के तहत सभी गणना प्रपत्र प्राप्त कर उन्हें डिजिटाइज कर लिया गया है।