प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पित लोगों की सराहना की।प्रधानमंत्री ने कहा कि यह दिन पर्यावरण की रक्षा करने और सतत विकास को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को व्यक्त करने का अवसर है। उन्होंने पिछले दशक में सरकार द्वारा की गई उन अनेक पहलों पर प्रकाश डाला, जिनसे हरित आवरण का विस्तार हुआ है और कई पशु प्रजातियों की आबादी में वृद्धि हुई है।श्री मोदी ने कहा कि देश के लोगों ने यह साबित किया है कि सामूहिक प्रयासों, मजबूत नीतियों, विज्ञान में विश्वास और नवाचार से पर्यावरण में उल्लेखनीय सुधार किया जा सकता है।प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को अपनी जैविक विविधता पर गर्व है जो विविध पारिस्थितिक तंत्रों के माध्यम से अनगिनत प्रजातियों और आजीविका का समर्थन करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *