जौनपुर में वाराणसी-जौनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-731 पर सोमवार को हुए एक सड़क हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि सभी लोग बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर वाराणसी से उन्नाव लौट रहे थे। हादसा बक्शा थाना क्षेत्र के कुल्हनामऊ गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से कार टकराने के कारण हुआ।पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह करीब पांच बजे नेता ढाबा के सामने तेज रफ्तार मारुति वैगनआर कार सड़क किनारे खड़े ट्रक के पिछले हिस्से से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार ट्रक के पिछले हिस्से में बुरी तरह फंस गई और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।