बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनता के जनादेश का सम्मान करती है और तीनों सीटों के परिणामों को पूरी तरह स्वीकार करती है।

उन्होंने विशेष रूप से बिहार की बांकीपुर और मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी इन दोनों जगहों पर मिली हार का गंभीरता से आत्ममंथन करेगी।

नितिन नवीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बीजेपी नए उत्साह और संकल्प के साथ जनता के बीच जाएगी और उनका विश्वास और मजबूत करने के लिए लगातार काम करती रहेगी।बता दें कि बिहार की चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने जीत दर्ज की है। यह सीट नितिन नवीन के विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के लिए विधानसभा की सदस्यता छोड़ी थी, जिसके बाद यहां उपचुनाव कराया गया।वहीं, मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर भी बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा। इन दोनों नतीजों को आगामी चुनावों के लिहाज से बीजेपी के लिए अहम माना जा रहा है।अब सबकी नजर इस बात पर है कि बीजेपी आत्ममंथन के बाद अपनी चुनावी रणनीति में क्या बदलाव करती है और आने वाले चुनावों में इन नतीजों का कितना असर देखने को मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *