प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।प्रधानमंत्री ने कहा कि जन चेतना और राष्ट्रीय गौरव की भावनाओं से ओतप्रोत उनकी ओजस्वी कविताएं आज भी देशवासियों के हृदय में शौर्य, तेज और आत्म गौरव का संचार करती हैं। उन्होंने कहा कि उनकी रचनाएं न केवल साहित्य को समृद्ध करती हैं बल्कि मातृभूमि के प्रति भक्ति की भावना भी जगाती हैं। श्री मोदी ने कहा कि उनका विराट व्यक्तित्व और कालजयी रचनाएं युगों-युगों तक भारतीयों का मार्गदर्शन करती रहेंगी।
सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने लिखा:”राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जी की जयंती पर उन्हें मेरा शत-शत नमन। जनचेतना और राष्ट्रीय स्वाभिमान के भावों से भरी उनकी ओजस्वी कविताएं आज भी देशवासियों के हृदय में शौर्य, तेज और आत्मगौरव का संचार करती हैं। उनकी रचनाएं साहित्य को समृद्ध करने के साथ-साथ मातृभूमि के प्रति समर्पण को भी प्रेरित करती हैं। उनका विराट व्यक्तित्व और कालजयी कृतित्व युगों-युगों तक भारतवासियों का मार्गदर्शन करता रहेगा।”