उत्तर प्रदेश में खंड शिक्षक और स्नातक विधान परिषद चुनाव के लिए आज मतदान संपन्न हो गया। राज्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के मुताबिक विधान परिषद की 11 सीटों पर शाम 4 बजे तक 55 दशमलव दो चार प्रतिशत मतदान हुआ। आज हुए चुनाव में 5 सीटें स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन खंड की हैं। लखनऊ खंड स्नातक में शाम 4 बजे तक अड़तीस दशमलव शून्य दो प्रतिशत और शिक्षक में 50 दशमलव नौ दो प्रतिशत मतदान हुआ है। 4 बजे तक सबसे ज्यादा मतदान गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक के लिये उन्यासी दशमलव शून्य एक प्रतिशत हुआ। प्रयागराज-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में सपा के डॉ मानसिंह और बीजेपी के अशोक राठौर के बीच मुकाबला है वहीं गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के ध्रुव त्रिपाठी, सपा के डॉ. संजयन त्रिपाठी मैदान में है। मिर्जापुर में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने वोट किया। वहीं उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में मताधिकार का प्रयोग किया वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इटावा में वोट डाला। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने भी मतदान में हिस्सा लिया। मतगणना 27 अक्टूबर को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *