वाराणसी। विधान परिषद की वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी लाल बिहारी यादव ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी डॉ. प्रमोद मिश्र को 5015 मतों से पराजित किया। लाल बिहारी यादव को कुल 11,612 मत मिले, जबकि डॉ. प्रमोद मिश्र को 6597 मत प्राप्त हुए।मतगणना के दौरान प्रथम वरीयता के मतों की गिनती में ही लाल बिहारी यादव ने बढ़त बना ली थी। उन्हें 10,958 मत मिले, जबकि डॉ. प्रमोद मिश्र को 6060 मत प्राप्त हुए। सपा प्रत्याशी को 514 अतिरिक्त मत मिलते ही उनकी जीत सुनिश्चित हो गई। वहीं, भाजपा प्रत्याशी को 537 मत मिले।जीत की घोषणा के बाद सपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और ढोल-नगाड़ों के बीच खुशी जताते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *