आगरा मे विधान परिषद चुनाव 2026 के तहत फिरोजाबाद मार्ग स्थित नवीन गल्ला मंडी में चल रही मतगणना में आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी को पराजित कर शिक्षक सीट पर सपा का परचम लहराया। डॉ. आकाश अग्रवाल ने करीब 3,700 वोटों की बढ़त बनाई। द्वितीय वरीयता की मतगणना में 50 प्रतिशत से एक वोट अधिक हासिल करने के बाद उन्हें विजयी घोषित किया गया।रिटर्निंग ऑफिसर नागेंद्र प्रताप ने नवनिर्वाचित एमएलसी डॉ. आकाश अग्रवाल को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा।जीत के बाद मीडिया से बातचीत में डॉ. आकाश अग्रवाल ने शिक्षक मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक कभी दबाव में नहीं आता और न ही किसी की दबंगई से डरता है। उन्होंने भाजपा पर शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन पर मतदान को लेकर दबाव बनाने और उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया।नवनिर्वाचित एमएलसी ने कहा कि शिक्षक संगठन के चुनाव की तस्वीर बदल चुकी है। उन्होंने दावा किया कि अब शिक्षक इस चुनाव को नहीं लड़ेंगे और भविष्य में जिस पार्टी की सत्ता होगी, वही चुनाव लड़ने के बारे में सोचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *