दिसंबर, 2023 में एकत्रित सकल जीएसटी राजस्व 1,64,882 करोड़ रुपए है, जिसमें से सीजीएसटी 30,443 करोड़ रुपए है, एसजीएसटी 37,935 करोड़ रुपए, आईजीएसटी 84,255 करोड़ रुपए (माल के आयात पर एकत्र 41,534 करोड़ रुपए सहित) और उपकर 12,249 करोड़ रुपए है (माल के आयात पर एकत्र 1,079 करोड़ रुपए सहित)। यह इस वर्ष का अब तक सातवां महीना है जिसमें संग्रह 1.60 लाख करोड़ रुपए से अधिक है।
दिसंबर, 2023 महीने का राजस्व पिछले साल के इसी महीने के जीएसटी राजस्व से 10.3 प्रतिशत अधिक है। महीने के दौरान घरेलू लेनदेन (सेवाओं के आयात सहित) से राजस्व पिछले वर्ष के इसी महीने के दौरान इन स्रोतों से प्राप्त राजस्व से 13 प्रतिशत अधिक है।
उधर अप्रैल-दिसंबर 2023 की अवधि के दौरान सकल जीएसटी संग्रह 14.97 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया। सकल जीएसटी संग्रह पिछले वर्ष की समान अवधि (अप्रैल-दिसंबर 2022) में 13.40 लाख करोड़ रुपए था।
इस वर्ष की पहले 9 महीने की अवधि में 1.66 लाख करोड़ रुपए का औसत मासिक सकल जीएसटी संग्रह वित्त वर्ष 23 की इसी अवधि में दर्ज 1.49 लाख करोड़ रुपए के औसत की तुलना में 12 प्रतिशत की वृद्धि दिखाता है।