प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 3 और 4 फरवरी, 2024 को ओडिशा और असम का दौरा करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 3 फरवरी को लगभग 2:15 बजे, ओडिशा के संबलपुर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान 68,000 करोड़ रुपये से अधिक लागत की कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्‍यास रखेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री असम जाएंगे। 4 फरवरी को लगभग 11:30 बजे प्रधानमंत्री गुवाहाटी में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान 11,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *