उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए दस सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। इनमें भारतीय जनता पार्टी के 8 और समाजवादी पार्टी के 2 सदस्य शामिल हैं। आज नामाकंन वापसी का आखिरी दिन था। राज्यसभा सदस्यों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान होना था। भारतीय जनता पार्टी के निर्वाचित सदस्यों में धर्मपाल सिंह, राम प्रकाश पाल, श्रुति गंगवार, विद्यासागर सोनकर, प्रियंका सिंह रावत, राधाकांत ओझा, गोपी कृष्ण पाण्डेय और राम प्रताप सिंह हैं। समाजवादी पार्टी से राम गोपाल यादव और धनराज नाथवानी राज्यसभा सदस्य निर्वाचित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *