लखनऊ, 26 अक्टूबर, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 05 खण्ड स्नातक एवं 06 खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 की मतगणना मंगलवार, 27 अक्टूबर, 2026 को प्रातः 8:00 बजे से जनपद लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली तथा गोरखपुर में होगी।

उन्होंने बताया कि उक्त 07 जनपदों के मतगणना स्थलों एवं हॉल का विवरण निम्नवत् है-

  1. लखनऊ स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रः स्नातक सीट की मतगणना रमाबाई रैली स्थल, लखनऊ के हॉल नंबर-07 तथा शिक्षक सीट की मतगणना हॉल नंबर-08 में की जाएगी।
  2. वाराणसी स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रः स्नातक सीट की मतगणना स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन, वाराणसी के हॉल नंबर-01 तथा शिक्षक सीट की मतगणना हॉल नंबर-02 में की जाएगी।
  3. आगरा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रः स्नातक सीट की मतगणना नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति, टूंडला रोड, आगरा के हॉल नंबर-01 तथा शिक्षक सीट की मतगणना हॉल नंबर-02 में की जाएगी।
  4. मेरठ स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रः स्नातक सीट की मतगणना गांधी हॉल बिल्डिंग, सरदार वल्लभभाई पटेल यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी, मोदीपुरम, मेरठ के हॉल-B तथा शिक्षक सीट की मतगणना हॉल-A में की जाएगी।
  5. इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्रः मतगणना कोठारी हॉल, बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज, झांसी के हॉल नंबर-01 में की जाएगी।
  6. बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रः मतगणना संजय कम्युनिटी हॉल, बरेली के हॉल नंबर-01 में की जाएगी।
  7. गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रः मतगणना पंडित दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्ववि‌द्यालय, गोरखपुर की कॉमर्स बिल्डिंग के हॉल नंबर-01 एवं हॉल नंबर-02 में की जाएगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी 11 निर्वाचन क्षेत्रों में मतगणना निर्धारित स्थलों पर रिटर्निंग ऑफिसर के निर्देशन और प्रेक्षकों की निगरानी में संपन्न कराई जाएगी। मतगणना की प्रक्रिया को सुचारु, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *