• बसंत कुंज सेक्टर-आई के प्रतीक्षारत 147 आवेदकों के मध्य किया जाएगा लॉटरी का आयोजन
  • इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के प्लूटो हॉल में आवेदकों की उपस्थिति में निकाला जाएगा लॉटरी ड्रॉ

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत लखनऊ विकास प्राधिकरण की बसंत कुंज योजना के सेक्टर-आई स्थित भवनों का आवंटन 30 अक्टूबर, 2026 को लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। इस संबंध में प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार द्वारा आवश्यक आदेश जारी कर दिए गए हैं। लॉटरी की प्रक्रिया इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के प्लूटो हॉल में आयोजित की जाएगी, जहां संबंधित 147 प्रतीक्षारत आवेदकों की उपस्थिति में लॉटरी ड्रॉ की पर्चियां निकालकर भवनों का आवंटन किया जाएगा।

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत बसंत कुंज योजना के सेक्टर-आई में भवनों के आवंटन के लिए यह प्रक्रिया निर्धारित की गई है। इस दौरान 147 प्रतीक्षारत आवेदकों की उपस्थिति में प्लूटो हॉल में सुबह 10 बजे से लॉटरी ड्रॉ प्रारंभ कराई जाएगी। लॉटरी का आयोजन नियमानुसार एवं पारदर्शी तरीके से किया जाएगा, जिससे आवंटन प्रक्रिया में निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके।

उपाध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत बसंत कुंज योजना के सेक्टर-आई स्थित भवनों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 07 जनवरी से 08 फरवरी, 2026 के मध्य ऑनलाइन पंजीकरण खोला गया था।

उन्होंने बताया कि आवंटन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने तथा अधिकाधिक लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से लॉटरी ड्रॉ का एलडीए के आधिकारिक यू-ट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। इससे आवेदक घर बैठे भी आवंटन प्रक्रिया का सीधा प्रसारण देख सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *