प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से टेलीफोन पर बातचीत की।राष्ट्रपति जेलेंस्की ने वर्तमान में जारी संघर्ष से संबंधित हाल के घटनाक्रमों पर अपना दृष्टिकोण साझा किया।प्रधानमंत्री ने भारत के मानव-केन्द्रित दृष्टिकोण को दोहराया और बातचीत एवं कूटनीति के जरिए ही इस संघर्ष का समाधान निकाले जाने पर पुनः जोर दिया। उन्होंने इस संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए किए जा रहे सभी प्रयासों में योगदान देने के प्रति भारत की तत्परता व्यक्त की।दोनों नेताओं ने दोनों देशों के लोगों के पारस्परिक लाभ के लिए, विभिन्न क्षेत्रों में भारत तथा यूक्रेन के बीच के द्विपक्षीय सहयोग को और सुदृढ़ करने के उपायों पर भी चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *