पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के साथ ही ठण्डी एवं शुष्क उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के जोर पकड़ने से पिछले 72 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकाँश भाग में दिन और रात के तापमान में 3-6°C डिग्री सेल्सियस की उल्लेखनीय गिरावट के साथ सामान्य या सामान्य से नीचे पहुँचने के साथ-साथ नमी घटने के कारण सुबह कोहरे के घनत्व में प्रभावी गिरावट के साथ घने कोहरे से निजात मिलने के साथ ही बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान *’अकवान’* के प्रभाव से 20 नवंबर से हवा के दिशा परिवर्तन के कारण न्यूनतम तापमान में 2-4°C की वृद्धि के साथ 21-22 नवम्बर के दौरान पूर्वांचल के कुछ इलाकों में संभावित हल्की से मध्यम वर्षा के उपरांत न्यूनतम तापमान में पुनः 4-6°C की गिरावट आने की संभावना है|