सायं 07:30 बजे तक प्राप्त विवरण के अनुसार 273 प्री-लिटिगेशन तथा 25,116 लंबित वादों का हुआ सुलह-समझौते के आधार पर निपटारा

मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण भंसाली के निर्देशन एवं कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति अरिंदम सिन्हा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ आयोजन

लखनऊ, 28 नवम्बर 2026।

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ की सदस्य सचिव डॉ. मनु कालिया ने बताया कि मुख्य न्यायाधीश, इलाहाबाद उच्च न्यायालय एवं मुख्य संरक्षक, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायमूर्ति अरुण भंसाली के निर्देशन तथा वरिष्ठ न्यायाधीश, इलाहाबाद उच्च न्यायालय एवं कार्यपालक अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायमूर्ति अरिंदम सिन्हा के मार्गदर्शन में शनिवार, 28 नवम्बर 2026 को संपूर्ण प्रदेश में मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालान से संबंधित वादों के त्वरित निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया।

सदस्य सचिव डॉ. मनु कालिया ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के समस्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों से सायं 07:30 बजे तक प्राप्त सूचना के अनुसार विशेष लोक अदालत में कुल 25,389 वादों का निस्तारण किया गया है। इन निस्तारित मामलों में 273 प्री-लिटिगेशन वाद तथा न्यायालयों में लंबित 25,116 वाद सम्मिलित हैं। इसके अतिरिक्त इन वादों के निस्तारण के क्रम में कुल ₹1,00,53,516 (एक करोड़ तिरपन हजार पांच सौ सोलह रुपये) की समझौता धनराशि भी वसूल की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *