पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के साथ ही ठण्डी एवं शुष्क उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के जोर पकड़ने से पिछले 48 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकाँश भाग में दिन और रात के तापमान में 3-5°C डिग्री सेल्सियस की उल्लेखनीय गिरावट के साथ सामान्य के करीब पहुँचने के साथ-साथ नमी घटने के कारण आज सुबह कोहरे के घनत्व में प्रभावी गिरावट दर्ज की गई आगामी 2-3 दिनों के दौरान तापमान मामूली गिरावट के साथ सामान्य या सामान्य से नीचे रहने के उपरान्त बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के प्रभाव से हवा के दिशा परिवर्तन के कारण इसमें 2-3°C की वृद्धि सम्भावित है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *